सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   620 NCC cadets pledged to protect the environment.

Noida News: 620 एनसीसी कैडेटों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
620 NCC cadets pledged to protect the environment.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 37 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-130) के नौवें दिन पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. चंद्र कुमार सिंह ने कैडेटों को जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जल संकट और भूजल प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जल का विवेकपूर्ण उपयोग जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में 620 एनसीसी कैडेटों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed