{"_id":"6a31ab1c10b68162f703af09","slug":"82-of-the-districts-companies-are-participating-in-the-prime-ministers-viksit-bharat-rojgar-yojana-noida-news-c-1-noi1095-4401971-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में जिले की 82 प्रतिशत कंपनियां शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में जिले की 82 प्रतिशत कंपनियां शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में जिले की 82 प्रतिशत कंपनियां शामिल
नोएडा संवाद। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिले में उद्योगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार जिले की लगभग 82 प्रतिशत कंपनियों ने इस योजना के तहत पंजीकरण कर लिया है, जो योजना की मजबूत स्वीकार्यता को दर्शाता है।
इस संबंध में ईपीएफओ के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्रीय कार्यालयों में मीडिया संवाद आयोजित किया गया, जिसमें योजना से जुड़ी जानकारी साझा की गई। नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुयश पांडे ने बताया कि यह योजना रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और नए कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वहीं ग्रेटर नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त वैभव सिंह ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के प्रमुख औद्योगिक एवं कॉरपोरेट क्षेत्रों में शामिल हैं, जिससे यह योजना यहां के उद्योगों और युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। अधिकारियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित लगभग 82 प्रतिशत कंपनियां इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुकी हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में करीब 2 लाख से अधिक लाभार्थी इस योजना से जुड़े हुए हैं।