सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revenue will be generated from two liquor shops.

Noida News: शराब की दो दुकानों से मिलेगा 2.4 करोड़ का राजस्व

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Revenue will be generated from two liquor shops.
विज्ञापन
शराब की दो दुकानों से मिलेगा 2.4 करोड़ का राजस्व

आबकारी विभाग ने शराब की दो दुकानों का ई-लॉटरी से किया आवंटन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग ने मंगलवार को दो मॉडल शॉप का आवंटन ई-लॉटरी से किया है। दोनों दुकानों का आवंटन नहीं हो सका था। हालांकि विभाग अब लाइसेंस फीस जमा होने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आवंटन होगा। लाइसेंस फीस जमा होने से विभाग को 2.4 करोड़ का राजस्व मिलेगा। वहीं आवेदन पत्रों से भी विभाग को लाखों रुपये मिले हैं।
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में ई-लॉटरी की प्रक्रिया को पूरा किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट और एक अन्य जगह की मॉडल शॉप का आवंटन नहीं हो सका था। इन पर आवेदन मांगे गए। दोनों मॉडल शॉप पर 6 आवेदन आए। इससे विभाग को 6 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अब ई-लॉटरी से मॉडल शॉप का आवंटन कर दिया गया है। दोनों मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस से 2.4 करोड़ का राजस्व मिलेगा। तीन दिन में आवंटी को लाइसेंस फीस जमा करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed