सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   92787 youth will get first salary in april

Noida News: अप्रैल में 92,787 युवाओं के खाते में आएगी पहली कमाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
92787 youth will get first salary in april
विज्ञापन
- नोएडा और ग्रेनो में पीएमवीबीआरवाई से 92,787 युवाओं को पहली नौकरी
Trending Videos

-कंपनियों में पैन अपडेट नहीं होने पर रुक सकता है भुगतान
फोटो है

--------
निशांत पटेल
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत जिले के करीब 92,787 युवाओं को पहली नौकरी मिली है। अप्रैल में इनके खातों में प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त ट्रांसफर होगी।

सेक्टर-24 स्थित क्षेत्रीय ईपीएफओ कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पीएमवीबीआरवाई से नोएडा क्षेत्र के करीब 6,198 प्रतिष्ठान जुड़ चुके हैं। इनमें 5,588 का पंजीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 610 प्रक्रिया में हैं। एक अगस्त 2025 के बाद से 92,787 युवाओं ने पहली बार नौकरी जॉइन की है, वहीं 3,26,396 कर्मचारी री-जॉइनर के रूप में जुड़े हैं। कुल मिलाकर 4 लाख से अधिक लोगों को औपचारिक रोजगार से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 वैभव सिंह के अनुसार ग्रेटर नोएडा में भी 2,918 प्रतिष्ठानों ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। इनमें 1,770 कंपनियां डीएससी और 990 ई-साइन के जरिए स्वीकृत हो चुकी हैं। कुल 2,759 प्रतिष्ठान अप्रूवल के करीब हैं, जबकि 159 अभी लंबित हैं।
योजना के तहत युवाओं को अधिकतम 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त अप्रैल में सीधे बैंक खातों में आएगी, जबकि दूसरी किस्त छह माह बाद दी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि दिसंबर तक लाभार्थियों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच जाए। साथ ही आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर और सेक्टर-81 जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। 99,446 करोड़ रुपये के बजट वाली यह योजना 2027 तक लागू है और 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य रखती है।




कोट--

जिन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं है या कंपनियों में पैन अपडेट नहीं है, उनका भुगतान रुक सकता है, इसलिए समय रहते सभी दस्तावेज अपडेट कर लें। -सुयश पांडेय, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed