सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   yellow alert of rain from 29 to 31

Noida News: फिर बढ़ेगी ठंड, 29-31 तक बारिश का येलो अलर्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
yellow alert of rain from 29 to 31
विज्ञापन
-जिले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बुधवार को गौतमबुद्ध नगर का तापमान 32 डिग्री पार हो गया। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि, आज से फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह आज से 31 मार्च तक बारिश के आसार बन रहे हैं।
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में बादलों की गरज-चमक के साथ ही बारिश की संभावना है। पिछले सप्ताह हुई बारिश ने भी मौसम बदल दिया था। एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव ने लोगों को सर्दी-खांसी और बुखार से परेशान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 29-31 मार्च तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
येलो जोन में दर्ज हुआ एक्यूआई
सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 162 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed