सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pink booths with Pink Mobile and Anti-Romeo squads will provide a safe environment.

Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ पिंक मोबाइल और एंटी रोमियो टीम से पिंक बूथ, सुरक्षित माहौल मिलेगा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pink booths with Pink Mobile and Anti-Romeo squads will provide a safe environment.
विज्ञापन
फोटो:-------------
Trending Videos

- ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 और ईको विलेज वन सोसाइटी के पास दो पिंक बूथ शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद बॉर्डर के पास अब महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर पाएंगी। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी-2 और ईको विलेज वन सोसाइटी के पास बुधवार को दो पिंक बूथ शुरू किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्षमी सिंह ने दोनों बूथों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिंक बूथ शुरू होने से ग्रेनो वेस्ट में महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। वहीं इन बूथों को पिंक मोबाइल और एंटी रोमियो टीम से भी जोड़ा जाएगा। महिलाओं की शिकायत पर रिस्पॉन्स भी बेहतर होगा।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिलाएं यहां आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। एंटी रोमियो टीम भी पिंक बूथ पर जाएंगी। इनके माध्यम से महिलाओं को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी। बूथों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, ताकि शिकायत करने वाली महिलाओं को किसी तरह की झिझक न हो। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत इन पिंक बूथों को खोला गया है। इसी के साथ जिले में पिंक बूथों की संख्या 29 हो गई है। हर थाने में भी महिला हेल्प डेस्क बनीं है। वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने जरुरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed