{"_id":"69c4147ef547e92ead0461a9","slug":"dosa-masala-smells-bad-woman-complains-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90864-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डोसा मसाले से आई बदबू, महिला ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डोसा मसाले से आई बदबू, महिला ने की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी माॅल स्थित बीकानेरवाला रेस्तरां खाद्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची, नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल स्थित बीकानेरवाला रेस्तरां में डोसा खाने पहुंची एक महिला ने खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया और इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर संबंधित विभागों से की। महिला का आरोप है कि डोसा में आलू का मसाला था। मसाले से बदबू आ रही थी जिसका महिला ने विरोध किया। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डोसा का नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा है।
घटना का डियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें महिला ने बताया कि डोसा लिया था। जैसे ही डोसा खाना शुरू किया तो उसमें आलू के मसाले से बदबू आने लगी। इस पर विरोध दर्ज कराया। कहा कि यह आलू कम से कम तीन दिन पुराना है। रेस्तरां में काम करने वालों ने आलू सुबह का होने का दावा किया।
शिकायत पर कर्मचारी ने दूसरा डोसा देने की बात कहीं लेकिन महिला ने इन्कार कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह ने बताया कि महिला मौके पर नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर रेस्तरां से डोसा का एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos