फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A career cannot be built relying solely on a degree.

Noida News: केवल डिग्री के भरोसे नहीं बनेगा कॅरिअर

Sat, 01 Aug 2026 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
A career cannot be built relying solely on a degree.
ग्रेटर नोएडा। मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू करने जा रहे छात्रों को पहले ही दिन कॉर्पोरेट जगत ने साफ संदेश दिया कि केवल डिग्री के भरोसे कॅरिअर नहीं बनेगा। बदलते दौर में सफलता के लिए कौशल, ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और लगातार सीखने की आदत सबसे बड़ी पूंजी है। यह संदेश शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) में आयोजित ज्ञानोदय-ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिया गया। ओरिएंटेशन के दौरान कॉर्पोरेट और शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। पूर्व निदेशक-ईवाई कर्नल निमिष गुप्ता (सेवानिवृत्त) व इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉ. इरफान ए. रिजवी और गेल (इंडिया) लिमिटेड के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजर यशवंत चौहान ने कहा कि उद्योग जगत अब ऐसे युवाओं की तलाश में है, जिनमें तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिकता, टीम वर्क, संचार कौशल और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता हो। एआईएमटी के चेयरमैन मेजर जनरल के. महेश, एसएम, वीएसएम ने छात्रों से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed