फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video of employee making rotis after applying saliva goes viral in Greater Noida

रोटी पर थूकने का VIDEO: बिहार का दिलनवाज नोएडा में कर रहा था घिनौना काम, भीड़ ने की पिटाई; करवाई उठक-बैठक

Sat, 01 Aug 2026 05:53 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 01 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय दिलनवाज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है और वर्तमान में देवला में निवास कर रहा था।

विज्ञापन
Video of employee making rotis after applying saliva goes viral in Greater Noida
रोटी पर थूककर बनाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में एक होटल से जुड़ा बेहद शर्मनाक और विवादित मामला सामने आया है। एक कर्मचारी द्वारा तंदूर पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन

युवक की हुई जमकर पिटाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कर्मचारी रोटी बनाते वक्त घृणित हरकत कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ स्थानीय युवकों ने अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इस कर्मचारी को पकड़ लिया और कानून अपने हाथ में लेते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
वीडियो में कुछ लोग सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुए 'कर्मचारी का इलाज करने' जैसी भड़काऊ बातें करते सुने जा सकते हैं। उग्र भीड़ द्वारा आरोपी से सरेआम उठक-बैठक भी कराई गई। इस फुटेज को सोशल मीडिया पर फैलाकर पूरी घटना को सांप्रदायिक रंग देने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय दिलनवाज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है और वर्तमान में देवला में निवास कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 24 जुलाई 2026 को तिलपता गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित कानूनी धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मीडिया सेल का स्पष्टीकरण
पुलिस मीडिया सेल ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई पहले ही पूरी हो चुकी है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से इस वीडियो को अब दोबारा वायरल किया जा रहा है। पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

पीटने वालों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस
हालांकि, इस मामले में एक पहलू यह भी है कि जिन युवकों ने कर्मचारी की सरेआम पिटाई की और उठक-बैठक कराई, पुलिस अभी तक उनकी पहचान नहीं कर सकी है। प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed