{"_id":"69f3598b73bff5ad35058611","slug":"a-fire-broke-out-in-the-balcony-a-major-accident-was-averted-due-to-timely-extinguishing-noida-news-c-23-1-lko1064-93567-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बालकनी में लगी आग, समय रहते बुझने से बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बालकनी में लगी आग, समय रहते बुझने से बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
- वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, मेंटेनेंस टीम की तत्परता से बची जान-माल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अरिहंत आर्डन सोसाइटी में बृहस्पतिवार देर रात एक फ्लैट की बालकनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना टावर-एन की पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर-503 में हुई। गनीमत रही कि समय रहते सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 3:50 बजे फ्लैट की बालकनी में अचानक आग भड़क उठी, जो तेजी से फैलने लगी। बालकनी में रखी वाशिंग मशीन और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए। उस समय फ्लैट में रहने वाले विवेक घर पर ही मौजूद थे। बताया गया कि एक निवासी ने शादी समारोह से लौटते समय आग देखी और तुरंत सूचना दी।
सूचना मिलते ही मेंटेनेंस टीम सक्रिय हुई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सुबह 4:07 बजे फायर विभाग को भी सूचना दी गई और ईकोटेक-3 फायर यूनिट मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बालकनी का सामान जलकर खाक हो गया।
Trending Videos