सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A restaurant-bar will open at the club in Sector-50.

Noida News: सेक्टर-50 में क्लब में खुलेगा रेस्तरां-बार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A restaurant-bar will open at the club in Sector-50.
विज्ञापन
-निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर, मेंबरशिप भी जल्द खुलेगी
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-50 में बने क्लब में रेस्तरां के साथ बार भी खुलेगा। इसके संचालन के लिए नोएडा प्राधिकरण एजेंसी का चयन करेगी। इसका टेंडर जारी हो गया है। प्राधिकरण ने 13 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। चुनी जाने वाली एजेंसी को आय का एक निश्चित हिस्सा प्राधिकरण को भी देना होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि क्लब की मेंबरशिप भी जल्द खुलेगी। तैयारी यह है कि फरवरी में इसके आवेदन लिए जाएं। इसमें सेक्टर-50 के निवासियों के लिए मेंबरशिप फीस 1 लाख तो बाहर के सेक्टर के निवासियों के लिए 3 लाख रुपये रखने की तैयारी है। करीब 2.39 करोड़ रुपये की लागत से इमारत तैयार की जाएगी। इसमें सिविल का काम 95 लाख रुपये व बिजली का 1 करोड़ 44 लाख रुपये का है। क्लब में भूतल पर कमरे, कॉफी कैफे के लिए स्थान सहित अन्य काम किए जा रहे हैं। इसके अलावा पहली मंजिल पर ऑफिस, एक्टिविटी रूम, बार एरिया सहित अन्य सुविधाएं होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed