सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was attacked with sticks after entering his house.

Noida News: घर में घुसकर युवक पर लाठी डंडों से हमला, केस दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with sticks after entering his house.
विज्ञापन
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के आलीमेव गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर में घुसकर हमला किया गया है। हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से युवक को पीटा और उसका एक दांत तोड़ दिया। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पीड़ित नपीस ने बताया कि गांव के ही नवाब, इमरान, समीम, आसिफ, रहीस, काला और आरिफ उससे रंजिश रखते हैं। नौ मार्च की शाम को सभी आरोपी लाठी-डंडा, फरसा और लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आए। इमरान ने लोहे की रॉड से उसके मुंह पर वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने राइफल दिखाकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल नपीस को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल हथीन में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article