सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action will be taken against schools after investigating complaints - DIOS

शिकायतों की जांच कर स्कूलों पर होगी कार्रवाई : डीआईओएस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against schools after investigating complaints - DIOS
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी जारी है और किताब-कॉपी से लेकर ड्रेस तक की दुकानों की पर्ची अभिभावकों को पकड़ाई जा रही है। अमर उजाला के निजी स्कूलों की मनमानी अभियान पर शिक्षा विभाग हरकत में आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos

उन्होंने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा है कि अभिभावकों की सभी शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि नए शैक्षणिक सत्र में नियम विरुद्ध फीस, कॉपी-किताबों के अलावा चीजों में रुपये नहीं बढ़ा सकते हैं। मनमानी करने पर मान्यता रद्द करने से लेकर पांच लाख जुर्माना लगाया जाएगा या फिर दोनों कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी स्कूलों को पत्र जारी कर कहा गया है कि कोई स्कूल किसी भी तरह की मनमानी नहीं करेगा। प्रवेश के समय ही छात्रों या अभिभावकों को स्कूल की शुल्क प्रक्रिया को बताना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक होने वाली है। बैठक के बाद सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed