फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration gears up to serve Kanwariyas; a hall with a capacity of 750 will be reserved.

Noida News: कांवड़ियों की सेवा की तैयारी में जुटा प्रशासन, 750 क्षमता का हॉल रहेगा आरक्षित

Mon, 27 Jul 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Administration gears up to serve Kanwariyas; a hall with a capacity of 750 will be reserved.
फोटो (प्लानिंग)
विज्ञापन

-बारिश में नहीं भीगेंगे कांवड़िए, वाटर प्रूफ बनाया जा रहा शिविर
-तीन चार दिन में बाजार भी हो जाएंगे गुलजार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सावन माह के साथ शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए नोएडा में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर परिसर में भी शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

यह शिविर करीब 50 फीसदी तैयार हो चुका है और अगले दो दिनों में पूरी तरह शुरू हो जाएगा। शनि मंदिर समिति के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। कांवड़ियों के विश्राम के लिए 750 अधिक लोगों की क्षमता वाला एक हॉल आरक्षित किया गया है। इसमें कूलर और पंखे जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविर तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी तैयार की गई है। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई। आयोजकों ने बताया कि शिविर में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम जैसी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। प्रशासन और प्राधिकरण के सहयोग से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का प्रयास है। पिछले वर्ष की बारिश की समस्या को देखते हुए इस बार वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी और यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक कर्मी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस
समिति सचिव ने बताया कि इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए ड्रोन के जरिए नोएडा पुलिस कांवड़ियों की निगरानी करेगी। जहां थर्मल स्क्रीनिंग वाले कैमरे से लैस ड्रोन होंगे। इसके जरिए हर एक कोने की कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो और शांतिपूर्वक यात्रा पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों को मिले ऑर्डर, 3-4 दिनों में बाजार हो जाएंगे गुलजार
वस्त्र उद्यमियों ने बताया कि प्रदेशभर से दो महीने पहले ही भगवान की प्रतिमा या त्रिशूल, ऊं नम: शिवाय मंत्र की प्रिंटिंग वाली टी शर्ट के ऑर्डर आए थे। उन्हें डिलीवर करने का काम जारी है। वहीं, सेक्टर-18 अट्टा मार्केट व सेक्टर 27 की इंदिरा मार्केट के प्रमुख व्यापारी डॉ सीबी झा ने बताया कि मार्केट में भी स्टॉक 3-4 दिन में आ जाएगा। इसके बाद बाजार में टी शर्ट मिलना शुरू हो जाएंगी। हालांकि फिलहाल कुछ दुकानदार अपने पुराने स्टॉक को फिर निकाल रहे हैं। इन दिनों खासकर कांवड़िये ऐसी टी शर्ट लेना पसंद करते हैं।

शनि मंदिर के पास के किनारे अतिक्रमण हटाया गया
सोमवार की दोपहर सेक्टर 14ए स्थित शनि मंदिर के किनारे अनाधिकृत रूप बसी बस्ती को हटाया गया। साथ इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed