फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AI Becomes a New Ally for Small Business Owners

Noida News: एआई बना छोटे कारोबारियों का नया साथी

Sun, 02 Aug 2026 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
AI Becomes a New Ally for Small Business Owners
उद्यमी संगठनों ने एआई का उपयोग कर समय और खर्च बचाने का किया आग्रह
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। उद्यमी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। छोटे उद्यमियों को इससे आर्थिक राहत, समय-पैसा बचत और उत्पादन वृद्धि मिलेगी। लघु उद्योग भारती गौतमबुद्ध नगर शाखा ने उद्यमियों को एआई अपनाने के लिए जागरूक किया। महासचिव संजय बत्रा ने एआई को उत्पाद लागत, बाजार मूल्य, डाटा विश्लेषण और ग्राहक सेवा में सहायक बताया। इसके बाद उद्यमी संगठन ने यह निर्णय लिया कि उनके अन्य सदस्यों को राहत देने के लिए एआई के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें डेटा विश्लेषण, स्वचालित प्रक्रियाएं और ग्राहक सेवा में भी एआई की उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा। इस बदलाव को गति देने के लिए एआई विशेषज्ञों की नियुक्ति की जा रही हैं।
पुरानी फाइलों को मिनटों में खंगाल रहा एआई

उद्यमियों का कहना है कि मानव संसाधन विभाग में एआई भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर रहा है। यह उम्मीदवारों के रिज्यूम की स्क्रीनिंग और चैटबॉट के माध्यम से प्रारंभिक साक्षात्कार में मदद करता है। इतना ही नहीं जिनका पुराने से पुराना रिकॉर्ड जो कंपनी या क्लाउड में मौजूद है, उसे मिनटों में पेश कर देता है।
विज्ञापन

265 युवाओं ने एआई आधारित कंपनी बनाई

नए स्टार्ट अप के तहत पंजीकृत करीब 265 ऐसे युवा हैं जिन्होंने खुद की एआई आधारित कंपनी तैयार की है। जिला उद्योग केंद्र के उद्योग उपायुक्त पंकज निर्वाण का कहना है कि उन्होंने ऐसी कंपनियां तैयार की हैं, जिन पर भरोसा किया जा सकता है, उनका उपयोग कर कंपनी के काम को आसान बनाया जा सकता है और डाटा लीक न होने की प्रबल संभावना रहती है। यह संख्या आने वाले समय में और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एआई आने वाले वक्त की जरूरत

हमनें एआई की उपयोगिता बढ़ाने के लिए उद्यमियों से आग्रह किया है कि वह एआई का उपयोग कर अपना समय और पैसा दोनों बचाएं. -संजय बत्रा, महासचिव, लघु उद्योग भारती (इ. कारोबारी)

एआई आने वाले वक्त में जरूरी है। इसे अपनाना ही होगा, नहीं तो अन्य लोग आगे बढ़ जाएंगे, हम परंपरागत ही बने रह जाएंगे। -विकास बंसल, मैन्युफैेक्चरर

छोटे उद्यमियों के लिए यह सबसे ज्यादा उपयोगी है, क्योंकि उनके पास इतना बजट नहीं होता है कि वह प्रोफेशनल कर्मचारियों को भर्ती कर सकें। -आकांक्षा चुघ, पेपर बैग कारोबारी
एआई से चीजें आसान हुई हैं, मैं कंपनी का एसेस देती हूं, लेकिन एक लिमिट तक, क्योंकि उसके लीक होने का खतरा भी रहता है। -शिखा मिश्रा, पेंट कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article