सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Airport affected youth should get employment: Dhirendra Singh

एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं को मिले रोजगार : धीरेन्द्र सिंह

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Airport affected youth should get employment: Dhirendra Singh
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं को मिले रोजगार : धीरेन्द्र सिंह
Trending Videos

यीडा कार्यालय में रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) कार्यालय में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित परिवारों के बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराने के विषय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एयरपोर्ट के चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन कृषक परिवारों ने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी है, उनके बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराना किसी प्रकार का उपकार नहीं बल्कि उनका वैधानिक और नैतिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी एयरपोर्ट निर्माण करने वाली कंपनी और सरकार दोनों की है। प्रभावित परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जेवर क्षेत्र के किसानों ने प्रदेश और देश के विकास के लिए अपनी बहुमूल्य भूमि दी है। ऐसे में यह जरूरी है कि उनके परिवारों के युवाओं को एयरपोर्ट और उससे जुड़ी परियोजनाओं में स्थानीय प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर अधिकारियों के साथ अंतिम चरण की सकारात्मक वार्ता हुई है। जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed