{"_id":"69aed92c3b375a0b31067de2","slug":"district-players-will-showcase-their-skills-in-the-divisional-level-competition-noida-news-c-1-noi1095-4030920-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा के जिला विजेताओं के बीच मेरठ में मुकाबले आज से
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सांसद खेल स्पर्धा की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के गौतमबुद्ध नगर के विजेता खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। यह मुकाबले 10 और 11 मार्च को मेरठ में होगा। इस दौरान 10 मार्च को एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन और कुश्ती (बालक-बालिका) और बालिका वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, 11 मार्च को बालक वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के मैच खेले जाएंगे।
जिले से एथलेटिक्स में अजम्या शर्मा, मानव और प्रिंस कुमार, भारोत्तोलन में लक्की और भविष्य, कुश्ती में कृष्ण शर्मा, जूडो में सूर्योश, बैडमिंटन में राधिका और अपर्णा भारती समेत कई खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब मंडल स्तर पर भी हमें उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- --
- बीते कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। - अजम्या शर्मा (एथलेटिक्स)
- जिला स्तर पर जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है। अब मंडल स्तर पर भी पूरी मेहनत के साथ खेलने की तैयारी है। - राधिका (बैडमिंटन)
- मंडल प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करना ही अब मेरा पहला मकसद है। - कृष्ण शर्मा (कुश्ती)
- प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है। सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं। - लक्की (भारोत्तोलन)
Trending Videos