{"_id":"69b0711d4339a5c35d031b45","slug":"health-team-raided-illegal-clinic-noida-news-c-24-1-pal1006-122354-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वास्थ्य टीम ने अवैध क्लीनिक पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वास्थ्य टीम ने अवैध क्लीनिक पर मारा छापा
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएम विंडो पर मिली शिकायत पर होडल में की कार्रवाई
-संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की जांच में होडल में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव तंवर ने थाना प्रभारी होडल को भेजे पत्र में बताया कि सीएम विंडो पर 8 जनवरी 2026 को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर एसएमओ होडल द्वारा एक जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने 17 फरवरी 2026 को पेंच कॉलोनी गली नंबर-4 होडल स्थित एन.के. विश्वास (बंगाली) क्लीनिक पर जांच की।
जांच के दौरान क्लीनिक संचालक नीतिश कुमार विश्वास द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गई। समिति ने पाया कि क्लीनिक संचालक के पास क्लीनिक चलाने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से स्पॉट मेमो, फार्मेसी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज, एमके सील के साथ एक बॉक्स में रखे सामान और मौके के फोटो जब्त किए। जिन्हें ई-शाक्ष्य एप पर अपलोड किया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर थाना होडल में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos