सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A case of molestation and blackmailing has been registered against the Sarpanch

Noida News: पिनगवां सरपंच पर छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A case of molestation and blackmailing has been registered against the Sarpanch
विज्ञापन
-देवरानी ने ससुर, जेठ व देवर सहित पांच पर लगाया आरोप, मामले की जांच शुरू
Trending Videos

-पहले से ही गबन का मुकदमा झेल रहीं हैं सरपंच



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पहले से गबन के मामले में मुकदमा झेल रही पिनगवां सरपंच पर एक और नया मुकदमा दर्ज होने से उसकी मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इस बार मुकदमा सरपंच की देवरानी पर किए गए अत्याचार को लेकर सरपंच ललिता, ससुर गिर्राज, पति मनोज और देवर सागर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
बता दें कि पीड़िता के पिता ने करीब एक माह पहले एसपी नूंह को शिकायत दी थी। इसे एसपी ने महिला थाना नूंह को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया था। जिस पर करीब एक माह बाद महिला थाना पुलिस ने पांच नामजद के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीएम फ्लाइंग और नूंह में महिला थाना द्वारा किए गए मुकदमे में न केवल सरपंच बल्कि उसके सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ससुर गिर्राज सहित पूरे परिवार की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी 20 फरवरी 2022 को गौरव के साथ हुई थी आरोप है की शादी के बाद से ही ससुर गिर्राज उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। उन्होंने बताया कि 24 जून 2025 को जब विवाहिता का पति घर से बाहर था तब ससुर उसके कमरे में घुस गया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर सरपंच ललिता, जेठ मनोज व घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को बचाने के बजाय उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। बेटी के साथ हुई घटना के बाद जब पिता बेटी के ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

पीड़िता पर बनाया अवैध संबंध बनाने का दबाव

आरोप है कि पीड़िता के देवर सागर ने स्नैपचैट आईडी का पासवर्ड हासिल कर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो उसे बदनाम करने की धमकी दी गई।

- गबन के मामले में पहले से मुकदमा झेल रही सरपंच

सरपंच ललिता के ऊपर विकास कार्यों के नाम पर गबन करने के आरोप लगे थे जिसकी जांच सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर टीम ने सरपंच ललिता, पति मनोज व ससुर गिर्राज पर गबन के मामले में केस दर्ज कराया। इसके अलावा इस मामले की जांच चल रही है।

- मुकदमा खारिज कराने के लिए कराया गया प्रदर्शन

गबन का मुकदमा दर्ज होने के बाद सरपंच ललिता ने सैकड़ों की तादात में लोगों को लघु सचिवालय ले जाकर केस को खारिज करने के लिए प्रदर्शन कराए। सरपंच द्वारा कहा गया कि एक अनुसूचित जाति के सरपंच को दबाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि शिकायतकर्ता भी अनुसूचित जाति से ही संबंध रखता है। इस मामले में राजनीति ने खूब तूल पकड़ा।

-------------

अभी इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की जांच भी अभी चल रही है। कुछ रिकॉर्ड को टीम अपने साथ लेकर गई है जबकि बाकी रिकॉर्ड को सरपंच ने अभी पेश नहीं किया है। जैसे जांच आगे बढ़ती है और दोषी पाए जाते हैं तो आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- अखिल पिलानी, जिला उपायुक्त, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed