फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alert issued for swine flu prevention; special wards to be set up in hospitals.

Noida News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे स्पेशल वार्ड

Tue, 11 Aug 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Alert issued for swine flu prevention; special wards to be set up in hospitals.
-दिल्ली में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जारी है अलर्ट
विज्ञापन

-सरकारी और निजी अस्पतालों में अलग बेड के स्पेशल वार्ड बनाने के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजधानी में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। ऐसे में सरकारी और निजी अस्पतालों में अलग बेड करके स्पेशल वार्ड बनाने के लिए कहा गया है। हालांकि, शासन से अभी तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।



सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया, सभी अस्पतालों से अलर्ट रहने को कहा गया है। बुखार, जुकाम और खांसी समेत अन्य बीमारी के लक्षण दिखने पर स्वाइन फ्लू की जांच बढ़ाई जाएगी। इन दिनों लगातार बारिश, वातावरण में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में बुखार, खांसी, गले में खराश व श्वास संबंधी परेशानी वाले मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बुखार-जुकाम व अन्य परेशानियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। निजी अस्पताल के डॉ. प्रखर गर्ग का कहना है कि ओपीडी में वायरल इंफेक्शन के मामलों में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन दिनों लगातार बुखार, बढ़ती खांसी या सांस लेने में परेशानी को सामान्य वायरल मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मानसून में डेंगू और एच1एन1 दोनों के मामले सामने आते हैं। दोनों में बुखार, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं। इसलिए डेंगू को लेकर भ्रम में रहने की बजाय लगातार तेज बुखार या सांस संबंधी परेशानी होने पर खुद से दवा लेने की बजाय डॉक्टर की सलाह से जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed