फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sweetest ghewar in noida on high demand

Noida News: सावन में घेवर की मिठास में घुला बाजार

Tue, 11 Aug 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sweetest ghewar in noida on high demand
सेक्टर 49 में घेवर खरीदते ग्राहक

विज्ञापन
-रक्षाबंधन तक मांग बढ़ने के आसार, दुकानों पर ताजा घेवर की कई वैरायटी उपलब्ध

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सावन का महीना शुरू होते ही बाजार में घेवर की मिठास घुल गई है। रक्षाबंधन के त्योहार के साथ जुड़ी इस पारंपरिक मिठाई की मांग नोएडा में तेजी से बढ़ रही है। मिष्ठान भंडारों पर सादे क्रंची घेवर से लेकर केसर, मलाई-रबड़ी और पनीर घेवर तक की कई वैरायटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। लोग इन दिनों अपना नाते रिश्तेदारों और खुशियों के पल में सावन के शाही मेहमान घेवर मिठाई को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
राजस्थान की पारंपरिक मिठाई घेवर का स्वाद और दायरा दोनों ही बढ़ चुका है। खासकर राजस्थान से नोएडा समेत अन्य शहरों में काम की तलाश में बसे राजस्थानियों ने अपने बीकानेर जैसे प्रतिष्ठानों के जरिए शहरवासियों को घेवर के स्वाद का मुरीद कर दिया है। यही कारण है कि नोएडा के कई मिष्ठान भंडारों में जुलाई से ही बड़ी तादाद में घेवर बनना शुरू हो गए थे, जो अब बढ़ती मांग के बाद और भी रफ्तार पकड़ चुके हैं। ताजा और स्वाद बेहतर रखने के लिए कई प्रतिष्ठानों में सुबह घेवर तैयार किया जाता है और अगले दिन तक इसे ग्राहकों को बेच दिया जाता है। व्यापारियों के अनुसार, सावन के साथ इसकी बिक्री बढ़ती जाती है और रक्षाबंधन तक बाजार में इसकी भारी मांग रहती है। घेवर की कीमत उसकी वैरायटी और वजन के अनुसार अलग-अलग है। बाजार में एक किलोग्राम के केसर घेवर की कीमत करीब 900 रुपये, जबकि मलाई-रबड़ी घेवर 700-800 रुपये प्रतिकिलो, केसर मलाई घेवर 1000 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। इसके अलावा सादा और अलग-अलग आकार के घेवर भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। मलाई, रबड़ी, सूखे मेवे और पिस्ता-बादाम की सजावट वाले घेवर विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एक व्यापारी औसतन चार लाख तक की कर रहे बिक्री
सेक्टर 49 स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक डॉ राजू सिंह ने बताया कि सावन और रक्षाबंधन के दौरान घेवर की बिक्री पूरे साल की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। जुलाई से इन्हें बनाना शुरू किया जाता है, जो कि पूरे अगस्त तक चलता है। उनके अनुसार वह हर साल करीब चार लाख रुपये का घेवर बेच देते हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेवर की वैरायटी कीमत
सादा घेवर 500-620 रुपये प्रतिकिलो
मलाई-रबड़ी घेवर 600-800 रुपये प्रतिकिलो

केसर घेवर 900 -1000 रुपये प्रतिकिलो
सादा घेवर दुकान व वजन के अनुसार

ड्राई फ्रूट,स्पेशल घेवर वैरायटी व वजन के अनुसार

----------
ऋषभ कौशल




सेक्टर 49 में घेवर खरीदते ग्राहक

सेक्टर 49 में घेवर खरीदते ग्राहक

सेक्टर 49 में घेवर खरीदते ग्राहक

सेक्टर 49 में घेवर खरीदते ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed