फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfsdg

Noida News: सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Tue, 11 Aug 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
dgfsdg
फोटो
विज्ञापन

- नोएडा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
- चार कंपनी पीएसी समेत 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए एक्सपो मार्ट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये सीधे इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। एक्सपो मार्ट में मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इसके बाद वह अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में चार कंपनी पीएसी के साथ करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एसपी रैंक के तीन अधिकारियों और 15 राजपत्रित अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक्सपो मार्ट के आसपास के मार्गों पर जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed