{"_id":"6a0717d4a690c89e6208de5a","slug":"all-caste-mahapanchayat-stopped-in-dadri-prominent-people-detained-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94801-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी में सर्वजातीय महापंचायत रोका, प्रमुख लोग नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी में सर्वजातीय महापंचायत रोका, प्रमुख लोग नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
दादरी में सर्वजातीय महापंचायत रोका, प्रमुख लोग नजरबंद
देर शाम महापंचायत स्थगित, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/दादरी। ब्रह्मपुरी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में प्रस्तावित सर्वजातीय महापंचायत को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से समाज के कई प्रमुख लोगों को उनके घरों पर ही नजरबंद किए जाने की चर्चा होती रही। प्रशासनिक दबाव के बीच आखिरकार महापंचायत को स्थगित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता एवं समाजसेवी पंडित पीताम्बर शर्मा को चिटहेरा स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। वहीं समाजसेवी अधिवक्ता कपिल शर्मा को ग्राम बील अकबरपुर स्थित आवास पर पुलिस निगरानी में रखा गया। मास्टर परमानंद शर्मा को भी दादरी स्थित उनके आवास पर पुलिस ने बाहर निकलने से रोक दिया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित के आवास पर भी पुलिस टीम पहुंची, हालांकि उससे पहले ही वह एक अन्य कार्यक्रम के लिए घर से निकल चुकी थीं।
देर शाम महापंचायत को स्थगित करने के बाद समाज के प्रमुख लोग चिटहेरा गांव स्थित पंडित पीताम्बर शर्मा के आवास पर एकत्र हुए। यहां आईपीएस अधिकारी दीक्षा भूरिया और एसएसआई दीनानाथ यादव को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें और आपत्तियां दर्ज कराई गईं।
पंडित पीताम्बर शर्मा ने कहा, समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है और उसे रोकना उचित नहीं है। ब्राह्मण समाज हमेशा मर्यादा और राष्ट्रहित की बात करता आया है, लेकिन समाज की भावनाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गीता पंडित ने कहा, समाज की माताओं, बहनों और बेटियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, समाज में वैमनस्य फैलाने वाली भाषा अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण महापंचायत को रोके जाने और लोगों को नजरबंद किए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए।
इस दौरान डॉ. वंदना वशिष्ठ, रामकुमार शर्मा, जय शिव शर्मा, सुधीर वत्स, सोनू भगत, शिव कुमार कौशिक, संजय शर्मा, रामवीर शर्मा, हरिओम दरोगा, सुभाष गौतम, लक्ष्मण शर्मा, अभिषेक मैत्रेय, टीकाराम शर्मा, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending Videos