फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of marpeet

Noida News: विधवा महिला के पक्ष में बोलने पर युवक से मारपीट

Thu, 23 Jul 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
allegation of marpeet
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला से अभद्रता और गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दीपक ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद में रहते हैं। उसका परिचय पतवाड़ी गांव में रहने वाली एक महिला से है। महिला के पति की कुछ समय पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है और वह वहीं रह रही है। महिला का देवर उससे गाली-गलौज कर रहा था। जब दीपक ने इसका विरोध किया और महिला का पक्ष लिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने अपनी तहरीर में तीन आरोपियों के नाम योगेंद्र उर्फ छोटू, बादल और कालू उर्फ योगेश बताए हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed