{"_id":"69b169d9d9fb4e10c105e043","slug":"allegation-of-rape-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89697-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, विवाहित महिला ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, विवाहित महिला ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
- सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार के खिलाफ दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता को ब्लैकमेल, , मारपीट और बलात्कार करने के प्रयास का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पति ने अन्य आरोपियों की बातों में आकर उसका अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
सूरजपुर कस्बे के पास रहने वाली पीड़िता ने केस दर्ज कराया है कि दिसंबर 2023 को बाराबंकी निवासी ललितेश कुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि 15 जनवरी 2024 को उसके पति ने नीरज वर्मा, राकेश वर्मा व निशा निवासी त्रिलोकपुर लखनऊ के कहने पर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद वीडियो सभी को भेज दी। नीरज और राकेश वीडियो के बल पर उसे ब्लैकमेल करने लगे। दुष्कर्म का प्रयास किया गया। साथ ही पैसों की मांग की गई। जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोपी निशा भी इसमें साथ देती थी। परेशान होकर पीड़िता ने सूजपुर कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पति ललितेश कुमार के साथ दोस्त नीरज वर्मा, राकेश वर्मा और निशा शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos