{"_id":"69d8e756b3125fadcc066f0b","slug":"allegations-of-claiming-property-through-a-fake-will-noida-news-c-23-1-lko1064-91980-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी वसीयत के जरिए संपत्ति पर दावे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी वसीयत के जरिए संपत्ति पर दावे का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में फर्जी वसीयत के जरिए संपत्ति हड़पने के मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली निवासी विपन चोपड़ा ने बताया कि सेक्टर-61 नोएडा निवासी कृष्ण सैनी ने उनकी संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज के जरिए दावा किया है। जबकि उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से उक्त संपत्तियों का वैध स्वामी घोषित किया गया है। न्यायालय के आदेश के आधार पर नोएडा सेक्टर-11 स्थित मकान समेत अन्य संपत्तियों का नामांतरण उनके नाम कर दिया गया है और नोएडा प्राधिकरण द्वारा हस्तांतरण भी किया जा चुका है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कृष्ण सैनी ने 17 जून 2016 की एक कथित वसीयत के आधार पर उक्त संपत्ति पर अपना स्वामित्व जताया है, जबकि उप-रजिस्ट्रार दिल्ली से आरटीआई के जरिए मिली जानकारी के अनुसार ऐसी कोई वसीयत पंजीकृत नहीं है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos