{"_id":"6a620d89bf7b0019b1073a36","slug":"an-open-pit-lies-in-front-of-the-main-gate-of-krishna-elite-homes-society-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101003-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कृष्णा एलीट होम्स सोसाइटी के मुख्य गेट के सामने गड्ढा खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कृष्णा एलीट होम्स सोसाइटी के मुख्य गेट के सामने गड्ढा खुला
विज्ञापन
अभिनव शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस गेट तक नहीं पाती है, बच्चों को परेशानी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कृष्णा एलीट होम्स सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कई दिनों से खुला पड़ा गड्ढा निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसके कारण सोसाइटी से आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही हैं।निवासियों का कहना है कि प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पहले से ही संकरी और क्षतिग्रस्त है। ऐसे में खुला गड्ढा होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्कूल बस भी गेट तक नहीं पहुंच पा रही, जिसके कारण बच्चों और अभिभावकों को बाहर तक पैदल जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते गड्ढे को नहीं भरा गया तो यह किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
मुख्य प्रवेश द्वार पर खुला गड्ढा होने से हर दिन लोगों को दिक्कतें होती हैं। इससे हादसे होने की आशंका रहती है।- अभिनव शुक्ला
स्कूल बस गेट तक नहीं आ पा रही है। बच्चों और अभिभावकों को रोजाना काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।-पवन कुमार
बारिश में गड्ढा में जलभराव हो जाता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक और राहगीर गड्ढे में गिर चुके हैं। - अशोक कुमार
यह सोसाइटी का मुख्य रास्ता है। विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। - मनोज नौटियाल