फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto-rickshaws banned within 100-meter radius of Dadri T-junction

Noida News: दादरी तिराहे पर 100 मीटर के दायरे में ऑटो प्रतिबंधित

Mon, 10 Aug 2026 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaws banned within 100-meter radius of Dadri T-junction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने तिराहे से 100 मीटर के दायरे में ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब तिराहे की ओर आने वाले ऑटो रेलवे रोड स्थित पुराने पंजाब नेशनल बैंक की जगह से यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे। इसी स्थान से ऑटो में सवारियां बैठाने और उतारने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था पिछले तीन दिनों से लागू है।
दादरी तिराहे पर जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर व्यापारी भी लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते दादरी में यातायात का दबाव और बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने दादरी तिराहे से 100 मीटर के दायरे में ऑटो के प्रवेश पर रोक लगाई है। इसके बाद तिराहे पर जाम की स्थिति में कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन



कांवड़ यात्रा को देखते हुए दादरी में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए दादरी तिराहे से 100 मीटर के दायरे में ऑटो को प्रतिबंधित किया गया है।-नीरज कुमार मिश्रा, कोतवाल, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed