फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Newlywed woman commits suicide by jumping from 16th floor dowry death alleged

UP: 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, दहेज हत्या का आरोप, एक माह पहले ही हुई थी शादी

Mon, 10 Aug 2026 11:19 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 10 Aug 2026 11:19 PM IST
सार

सोसाइटी में नवविवाहिता कामिनी की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मायके वालों ने पति मंथन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Newlywed woman commits suicide by jumping from 16th floor dowry death alleged
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने से माैत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। वह लिली टावर के 16वीं मंजिल के फ्लैट में पति मंथन धीमान के साथ किराये पर रह रही थी। दोनों की शादी करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को हुई थी। घटना के बाद कामिनी के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कामिनी 16वीं मंजिल से नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। परिवार के लोग उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले छोड़ दी थी बीपीओ की नौकरी
कामिनी मूलरूप से एटा की रहने वाली थी, जबकि उसका पति मंथन धीमान देहरादून का निवासी है। दोनों ने 11 जुलाई को शादी की थी। इसके बाद सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी के फ्लैट में रहने लगे थे। कामिनी पहले बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। मंथन निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के रूप में काम करता है। पुलिस पूछताछ में मंथन ने बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने जब इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह तत्काल कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सका।

विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया आरोप
कामिनी की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके मायके वाले भी नोएडा पहुंचे। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कामिनी की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed