फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transport Department to Inspect School Vehicles Again Starting Today

Noida News: आज से फिर स्कूली वाहनों की जांच करेगा परिवहन विभाग

Mon, 10 Aug 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Transport Department to Inspect School Vehicles Again Starting Today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर परिवहन विभाग एक बार फिर अभियान चलाने जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में मंगलवार से 25 अगस्त तक मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। अनफिट, अधूरे दस्तावेज वाले और निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया अब नियमित अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूल बस, वैन समेत अन्य विद्यालयीय वाहनों की फिटनेस, जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। जिन वाहनों में कमियां पाई जाएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान केवल वाहन संचालकों पर ही कार्रवाई नहीं होगी। ऐसे विद्यालय भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे, जो अनफिट, अधूरे प्रपत्र वाले या निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों से छात्र-छात्राओं का परिवहन करा रहे हैं। परिवहन विभाग की टीम स्कूलों में संचालित वाहनों की जांच के साथ उनके संचालन से जुड़े रिकॉर्ड भी देख सकती है। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना और नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed