{"_id":"6a562fc5e8666d6d2d01480d","slug":"awareness-programme-organised-at-dbs-noida-news-c-1-1-noi1125-4500381-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यालय की काउंसलिंग सेल के सहयोग से उत्तर प्रदेश साइबर सेल की ओर से कक्षा 6 से 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक सप्ताह तक चले कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर वरुण कुमार, सब-इंस्पेक्टर जमशेद अली और सब-इंस्पेक्टर सुकृति बंसल ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग, मजबूत पासवर्ड, डिजिटल गोपनीयता, साइबर कानूनों और साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वास्तविक घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य डॉ एचएस वशिष्ठ ने विद्यार्थियों से तकनीक का विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने, ऑनलाइन जोखिमों के प्रति सजग रहने और एक उत्तरदायी डिजिटल नागरिक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
--------