फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress took out a torchlight procession.

Noida News: कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Congress took out a torchlight procession.
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट में छात्रों की गूंज अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला। ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसाइटी से ऐस सिटी गोल चक्कर तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें छात्र-छात्रों के अलावा अभिभावकों ने भी भाग लिया। सभी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। मशाल जुलूस में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि आज देश का युवा केवल रोजगार की मांग नहीं कर रहा, बल्कि वह एक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था चाहता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना, वर्षों तक भर्ती प्रक्रियाओं का लंबित रहना और नियुक्तियों में अनावश्यक विलंब लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ रहा है। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, मुकेश यादव, गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, महाराज सिंह नागर, दुष्यंत नागर, निशा शर्मा, रिजवान चौधरी, नीरज लोहिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed