सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhandara, worship and havan were performed on Ram Navami

Noida News: राम नवमी पर किया भंडारा, पूजा-पाठ और हवन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bhandara, worship and havan were performed on Ram Navami
विज्ञापन
यमुना सिटी/रबूपुरा (संवाद)। रामनवमी पर गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। सेक्टर 22-डी सोसाइटी में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन किया गया। रबूपुरा में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिरों में भगवान राम के दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी भीड़ नजर आई। सीताराम मंदिर के हेमंत मित्तल और बबली सिंगला ने बताया कि सीताराम दूध दही घी समेत पंचगव्य से भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का अभिषेक किया गया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। गंगा मंदिर में सुंदरकांड पाठ और शिव मंदिर में भजन कीर्तन और श्रीकृष्ण मंदिर में हवन किया गया और मूर्तियों को विशेष रूप से सजाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed