{"_id":"69c6953388201c13a50bed8e","slug":"dgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90999-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठेले के मोमो बने आफत, तीन बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठेले के मोमो बने आफत, तीन बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/दादरी। सड़क किनारे ठेले पर बिक रहे मोमो खाने से बीमार पड़े 12 लोगों में से तीन बच्चों की हालात में अभी सुधार नहीं हैं। तीनों बच्चों को शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी से गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया हैं। परिजनों के अनुसार उनकी स्थित नाजुक बनी हुई हैं।
दरअसल, दादरी में बुधवार को रात्रि में सड़क किनारे लगे ठेले से मोमो खाने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों समेत 12 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। उल्टी-पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद सभी को दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उनमें से 9 लोगों को अस्पताल से बृहस्पतिवार को ही छुट्टी मिल गई। वहीं, तीन बच्चों का इलाज चल रहा हैं। शुक्रवार को भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर तीनों बच्चों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया हैं। नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 14 के सभासद आरिफ ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य में अभी सुधार नहीं हैं। इंफेक्शन होने के चलते हालत बिगड़ने पर उनको गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर अभी भी उल्टी दस्त बंद नहीं हो रहे हैं। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस व सीएमओ से शिकायत की गई है।
Trending Videos