{"_id":"69cab2ca686324ad550cc29e","slug":"chances-of-rain-today-as-well-weather-will-continue-to-change-till-april-8-noida-news-c-1-noi1095-4108408-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज भी बारिश के आसार, आठ अप्रैल तक मौसम में होता रहेगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज भी बारिश के आसार, आठ अप्रैल तक मौसम में होता रहेगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा के एक्यूआई में सुधार, ऑरेंज से येलो जोन में आया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोमवार को हुई बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते बादल घिर आए। शाम चार बजते ही शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगा दिया। मंगलवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ने के बाद अब मौसम बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य सिस्टम के प्रभाव से 30 मार्च से 8 अप्रैल तक रुक-रुककर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी। दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम और रात के समय मौसम में बदलाव होगा। कुछ दिनों बाद ओलावृष्टि भी हो सकती है। यह स्थिति आठ अप्रैल तक बनी रहेगी। इसके अलावा एक्यूआई की स्थिति पहले से सुधरी है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन से येलो जोन में आ गया एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 246 दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- -
24 घंटे में बढ़ा 4.3 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी था, लेकिन सुबह से तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई और 24 घंटे में तापमान 4.3 डिग्री बढ़ गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था लेकिन सोमवार को 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आज भी बारिश के आसार बने हैं। ऐसे में गर्मी से राहत मिलेगी।
-- -- -- -- --
मौसम बदलने से गेहूं के किसानों की चिंताएं बढ़ीं
फोटो...........
- रबूपुरा, जेवर, दनकौर और बिलासपुर में फसल पककर तैयार है, बारिश में हो सकता है नुकसान
यमुना सिटी। मौसम में हुए बदलाव ने फिर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार है ऐसे में अगर बारिश हुई तो फसल को काफी नुकसान हो सकता है। यमुना सिटी क्षेत्र में एक हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। किसानों ने बताया कि अगर तेज बारिश हुई तो इससे फसल को काफी नुकसान हो जाएगा, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है। वहीं देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे और बिजली चमकती रही। ब्यूरो
Trending Videos