{"_id":"69cabe4d7c37210583082e63","slug":"residents-throw-security-personnel-out-of-society-create-ruckus-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91205-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवासियों ने सुरक्षा कर्मियों को सोसाइटी से निकाला,हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवासियों ने सुरक्षा कर्मियों को सोसाइटी से निकाला,हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंगडम सोसाइटी में सिक्योरिटी घोटाले को लेकर निवासियों ने हंगामा किया। आरोप है कि हर महीने 175 गार्डों की बिलिंग सिक्योरिटी एजेंसी को की जा रही है लेकिन मौके पर केवल 28 गार्ड ही मौजूद हैं। रजिस्टर में सभी गार्डों की फर्जी हाजिरी लगाकर करोड़ों रुपये के फर्जी बिल बनाए जा रहे हैं। निवासियों का कहना है कि यह काम एडहॉक एओए और सिक्योरिटी एजेंसी की मिलीभगत से हो रहा है।
मामला तब गरमाया जब जिम्मेदार लोग निवासियों को अटेंडेंस रजिस्टर दिखाने में नाकाम रहे। उन्होंने विरोध में बचे-खुचे गार्डों को गेट से बाहर कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। हंगामा की सूचना पर पुलिस ने मामला शांत करवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
निवासी दीपक ने बताया कि एजेंसी को काम संभाले छह महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन औचक गिनती में 28 गार्ड ही मौजूद पाए गए।
प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सोसाइटी में पारदर्शी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जाए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो निवासी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। ब्यूरो
Trending Videos