फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bjp meeting for booth sammelan

Noida News: 22 जुलाई को भाजपा का हर बूथ पर सम्मेलन

Sat, 18 Jul 2026 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting for booth sammelan
22 जुलाई को भाजपा का हर बूथ पर सम्मेलन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भाजपा संगठन की मजबूती के लिए 22 जुलाई को हर बूथ पर सम्मेलन आयोजित करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को ग्रेटर नोएडा में सभी 11 मंडलों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दनकौर, दादरी, जेवर, बिसरख और सूरजपुर सहित सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके कार्यों में सहभागिता निभानी होगी। बैठक में जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, दीपक भारद्वाज, सत्येंद्र नागर और मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed