{"_id":"6a18485eb02812e8680f93d3","slug":"bjp-to-launch-public-relations-campaign-on-completion-of-12-years-noida-news-c-23-1-lko1064-95988-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पांच जून से बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम, विकसित भारत और जनकल्याण योजनाओं पर रहेगा फोकस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पार्टी पांच जून से जिले में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करेगी। “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर चलने वाले इस अभियान के तहत बूथ स्तर तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। यह अभियान 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेगा। 13 जून को प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह ग्रेटर नोएडा स्थित वाईएमसीए क्लब में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां बताएंगे। अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने बताया कि 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 16 जून को ग्रेनो वेस्ट के ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं, 17 से 20 जून तक दादरी में प्रदर्शनी और 18 जून को प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पार्टी पदाधिकारी आठ से 14 जून के बीच जिले के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
Trending Videos