{"_id":"6a5474ac7f7dd2dada074b26","slug":"body-of-a-young-man-found-inside-a-scorpio-in-surajpur-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में स्कॉर्पियो के भीतर युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में स्कॉर्पियो के भीतर युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में तमंचा बरामद
Mon, 13 Jul 2026 10:46 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर रविवार देर रात स्कॉर्पियो कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गश्त कर रही पुलिस की लेपर्ड टीम को साईं मंदिर गोलचक्कर से डेल्टा-3 तिराहे की ओर जाते समय सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो एन संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। कार की आगे और पीछे की लाइटें जल रही थीं। पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन हटाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस जब कार के पास पहुंची तो चालक सीट पर बैठे युवक के शरीर से खून बहता मिला। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौराज पुत्र प्रेमराज निवासी गांव जुमरथपुर दिल्ली और वर्तमान निवासी मिग्सन ग्रीन सोसाइटी सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी के जरिये मामले की जांच की जा रही है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन