{"_id":"6a1052443994c4baeb085eaa","slug":"buses-leave-empty-from-greno-roadways-bus-stand-passengers-are-not-available-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95462-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो रोडवेज बस स्टैंड से खाली रवाना होती है बसें, नहीं मिल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो रोडवेज बस स्टैंड से खाली रवाना होती है बसें, नहीं मिल रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
-पूछताछ काउंटर, बैठने की व्यवस्था, पंखे, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं होने के बाद भी नहीं मिल रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस स्टैंड से विभिन्न रूटों के लिए बसों का संचालन तो हो रहा है, लेकिन यात्रियों के नहीं पहुंचने के कारण अधिकांश बसें खाली ही रवाना करनी पड़ रही हैं। यहां एआरएम सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालय मौजूद हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर, बैठने की व्यवस्था, पंखे, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बस को निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म पर लगाकर यात्रियों का इंतजार किया जाता है। लेकिन बसों पर बहुत कम या इक्का-दुक्का यात्री ही पहुंचते हैं। इससे बसों को बिना भरे ही रवाना करना पड़ता है।
यात्रियों के लिए बनी कैंटीन भी बेकार
बस अड्डे पर यात्रियों के लिए 24 घंटे संचालित होने वाली कैंटीन बनाई गई है, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल कैंटीन का इस्तेमाल मुख्य रूप से चालक और कर्मचारियों तक ही सीमित है।
अंसल मॉल के सामने मिलती हैं सवारियां
ग्रेनो से विभिन्न रूटों की बसें परी चौक के पास अंसल मॉल के सामने सर्विस रोड पर रुककर यात्रियों को बैठाती हैं। इस स्थान पर हर रूट के यात्री आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि यहां यात्रियों के लिए किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
व्यापारी की मांग परी चौक से बंद हो बस संचालन
परी चौक के आसपास के दुकानदार लंबे समय से यहां से बसों का संचालन बंद कराने की मांग कर रहे हैं। बसों का जमावड़ा दिन भर बने रहने की वजह से कारोबार प्रभावित होता है। उनका कहना है कि बस अड्डा से ही राेडवेज अपनी बसें चलाए। निजी बसों का संचालन भी यहां से बंद हो। इससे अंसल प्लाजा के पास का जाम भी खुद से खत्म हो जाएगा। परी चौक के मुख्य चौराहे और सर्विस लेन का भी स्थानीय लोग आवागमन के लिए उपयोग कर पाएंगे।

Trending Videos