सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jai Kumar of the district reached the semi-finals of the National Athletics Championship.

Noida News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे जिले के जय कुमार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Jai Kumar of the district reached the semi-finals of the National Athletics Championship.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos



- 400 मीटर दौड़ में भाग लेकर अंतिम 24 में बनाई जगह, अब सलोनी नागर और गौरव कसाना की बारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के तीन एथलीट राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिसके पहले दिन शुक्रवार को जिले के एथलीट जय कुमार नागर ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में एथलीट ने सेमीफाइनल के लिए अंतिम 24 खिलाड़ियों में जगह बनाई हैं।

झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 22 से 25 मई तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुरुष व महिला वर्ग में जिले से तीन एथलीट सलोनी नागर, जय कुमार नागर और गौरव कसाना यूपी से भाग ले रहे हैं। टॉप 24 में स्थान हासिल करने के लिए दो और खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। कोच सोनू भाटी ने बताया कि एथलीट सलोनी का मुकाबला शुक्रवार देर शाम को होंगा। वहीं, एथलीट गौरव कसाना शनिवार को ट्रैक पर दौड़ते दिखाई देंगे। इसमें अन्य राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अब तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट ही भाग ले रहे है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट आगामी अगस्त में होने वाले कॉम्नवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed