फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buzz in markets driven by the craze for grooming and styling.

Noida News: सजने संवरने के क्रेज से बाजारों में रौनक

Sat, 01 Aug 2026 04:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Buzz in markets driven by the craze for grooming and styling.
ग्रेटर नोएडा की जगत फार्म मार्केट में तीज पर्व को लेकर खरीदारी करती महिलाएं। आशीष कुमार
हरियाली तीज बना महिलाओं के लिए कमाई का पर्व, मेहंदी व गिफ्ट हैंपर की बढ़ी मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। हरियाली तीज के आगमन के साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों के बाजारों में उत्सव की चमक बिखरने लगी है। इस बार महिलाओं में सजने-संवरने का क्रेज इस कदर है कि त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं।
पारंपरिक सोलह श्रृंगार की रस्म को खास बनाने के लिए मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, डिजाइनर आभूषण, पूजा सामग्री और गिफ्ट हैम्पर की मांग हर साल बढ़ती है। अंतिम समय की आपाधापी और भीड़ से बचने के लिए महिलाओं ने हफ्तों पहले से ही मेहंदी आर्टिस्ट और मेकअप सैलून में एडवांस बुकिंग करा ली है। इस बढ़ते रुझान ने न केवल स्थानीय व्यापार को रफ्तार दी है, बल्कि हजारों महिलाओं के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का एक बड़ा जरिया भी तैयार किया है। गिफ्ट हैम्पर्स से लेकर कस्टमाइज्ड ब्यूटी सर्विसेज की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कारोबारियों ने अतिरिक्त स्टाफ और वर्किंग आवर्स बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


---------
इस बार भी अच्छी कमाई होने की उम्मीद
तीज से करीब दस दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक ग्राहक मिलने की संभावना हैं। पर्व के नजदीक आने के साथ ही कई ग्रुप बुकिंग भी होती हैं। -ज्योति कश्यप, मेहंदी आर्टिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकअप, हेयर स्टाइल और स्किन केयर की मांग काफी बढ़ जाती है। इससे त्योहार के दौरान आमदनी सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इस बार भी अच्छी कमाई की उम्मीद है। -निधि चौधरी, ब्यूटी पार्लर संचालक

तीज पर लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों को उपहार देने के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैम्पर पसंद कर रहे हैं। कॉस्मेटिक्स, चूड़ियां, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं वाले हैम्पर की अच्छी मांग है। -सजना परमार, गिफ्ट हैम्पर संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed