फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shivaji Revolt Club won by five runs.

Noida News: पांच रन से जीता शिवाजी रिवॉल्ट क्लब

Sat, 01 Aug 2026 04:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Shivaji Revolt Club won by five runs.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-28 के लीग मैच में शिवाजी रिवॉल्ट क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में एलएफएस ग्लैडिएटर को पांच रन से हरा दिया। मैच में 92 रन बनाने वाले जैमी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी रिवॉल्ट क्लब ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से सचिन ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएफएस ग्लैडिएटर की टीम सात विकेट पर 187 रन ही बना सकी। सचिन ने 61 रन की पारी खेली। शिवाजी रिवॉल्ट क्लब की ओर से सक्षम चौधरी ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed