फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Altercation in WhatsApp group... Youth surrounded and brutally beaten.

Noida News: व्हाट्सएप ग्रुप में हुई कहासुनी... युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा

Sat, 01 Aug 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Altercation in WhatsApp group... Youth surrounded and brutally beaten.
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में मारपीट का वायरल वीडियो ।  स्रोत  सोशल मीडिया
वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों को पकड़ा, दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास वारदात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप पर बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बड़पुर गांव निवासी संकित भाटी और आदित्य भाटी एक ही व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ग्रुप में चैट के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। जानकारी के अनुसार संकित भाटी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास आदित्य भाटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संकित से बेरहमी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed