फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District players won medals at the Taekwondo championship.

Noida News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sat, 01 Aug 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
District players won medals at the Taekwondo championship.
अरव चौहानसिल्वर मेडल
नोएडा (संवाद)। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित की जा रही राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नोएडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जूनियर बालक 55 किलोग्राम वर्ग में प्रणय चौधरी ने कांस्य पदक जीता, जबकि कैडेट बालक 49 किलोग्राम वर्ग में आरव चौहान ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। कोच उमेश यति ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से कुल 40 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। हालांकि, लखनऊ में आधिकारिक वजन के दौरान पांच खिलाड़ी समय पर नहीं पहुंच सके, जिसके कारण वे प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाए और उन्हें बाहर कर दिया गया। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप अभी जारी है और जिले के अन्य खिलाड़ी भी विभिन्न भार वर्गों में अपने मुकाबले खेल रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि आने वाले मुकाबलों में भी नोएडा के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की झोली में और पदक जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed