{"_id":"6a6e06c7cb2de040f20fa896","slug":"light-rain-expected-in-the-next-24-hours-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101949-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिछले दो साल से ज्यादा प्रदूषित रहा इस बार जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिछले दो साल से ज्यादा प्रदूषित रहा इस बार जुलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस साल जुलाई में वायु प्रदूषण छह दिन रेड और ऑरेंज जोन में रहा
- वर्ष 2024 व 2025 में एक बार भी रेड जोन में नहीं पहुंचा था एक्यूआई
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। बारिश के दौरान शहर की हवा साफ रहती है, लेकिन इस बार उम्मीद से कम बारिश हुई है। इस कारण इस बार जुलाई माह की हवा पिछले दो साल के मुकाबले ज्यादा खराब रही है। इस जुलाई में छह दिन एक्यूआई 200 से 400 के बीच रहा है। जबकि पिछले दो साल के जुलाई माह में एक बार भी एक्यूआई रेड जोन में नहीं पहुंचा था।
इस साल जुलाई माह के 31 दिन में से दो दिन एक्यूआई डार्क ग्रीन तो 8 दिन ग्रीन जोन में 100 से कम रहा था। वहीं 14 दिन एक्यूआई 200 से कम येलो जोन में रहा और दो दिन एक्यूआई 300 से अधिक रेड जोन में और 5 दिन एक्यूआई 200 से अधिक ऑरेंज जोन में रहा है। वहीं वर्ष 2025 में 15 दिन ग्रीन जोन तो 15 दिन येलो जोन में एक्यूआई रहा था। केवल एक दिन एक्यूआई 200 के पार ऑरेंज जोन में पहुंचा था। वर्ष 2024 के जुलाई माह में छह दिन एक्यूआई ग्रीन जोन तो 25 दिन येलो जोन में रहा था। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि जुलाई माह में मानसून दस्तक दे देता है। बारिश के कारण वायु प्रदूषण में सुधार होता है। इस बार बारिश हल्की रही है। इस वजह से एक्यूआई ज्यादा रहा है। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 77 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 111 दर्ज किया गया। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार
नोएडा/यमुना सिटी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 82 प्रतिशत रही। फिलहाल मानसूनी ट्रफ दक्षिण में होने से अगले 24 घंटे हल्की बारिश के आसार हैं। दनकौर, रबूपुरा, जेवर, बिलासपुर, जहांगीरपुर में गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ब्यूरो