फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students showcased their talent at Kriti-2026.

Noida News: कृति-2026 में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 01 Aug 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent at Kriti-2026.
ग्रेटर नोएडा के  कैम्ब्रिज स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयी महोत्सव ‘कृति 2026’’ में भाग लेने वाल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी लिबरल आर्ट्स, साहित्य एवं वाणिज्य महोत्सव कृति-2026 का आयोजन किया गया। 31 जुलाई और 1 अगस्त को आयोजित इस महोत्सव की थीम सोच, संवाद, समृद्धि रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। महोत्सव में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के 15 विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं तक के करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी हास्य कविता वाचन, टेड टॉक, नुक्कड़ नाटक, अंग्रेजी नाट्य मंचन, मार्केटिंग प्रतियोगिता, लोगो डिजाइनिंग, एकल अभिनय और फोरम डिस्कशन जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सिविल सेवक संजीव पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों और टीमों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी ने हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed