{"_id":"6a6e174ee6192163ff07352a","slug":"toddler-falls-into-water-filled-tank-dies-grnoida-news-c-1-noi1095-4566474-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब पानी से भरी होदी में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब पानी से भरी होदी में गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शुक्रवार को पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में खेलते समय हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला गोलचक्कर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में पानी से भरी होदी में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त फिरोज आलम उर्फ गोलू (4) के रूप में हुई है। फिरोज के पिता मुराजउद्दीन पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में कामगार हैं। उसका परिवार मूल रूप से सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र का रहने वाला है।
शुक्रवार को हुए हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया और बस्ती में रहने वाले लोग भी गमगीन हो गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि जिस स्थान पर पानी से भरी होदी बनाई गई थी वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गोलू अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह झुग्गी के पास बनी पानी से भरी होदी के करीब पहुंच गया। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे पानी में जा गिरा। घटना का पता चलते ही आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-113 थाना पुलिस बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पहले की घटनाएं
जून 2026: सेक्टर-150 के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत।
अगस्त 2025: सेक्टर-74 की एक सोसाइटी के स्विमिंग पूल में पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से जान गई।
जुलाई 2025: सेक्टर-137 के निर्माणाधीन परिसर में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत।
सितंबर 2024: फेस-2 क्षेत्र में पानी से भरे टैंक में गिरने से चार वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हुई।
ऐसे हादसों से बचने के उपाय
बरसात के दौरान बच्चों को खुले पानी के स्रोतों के पास अकेला न जाने दें। निर्माण स्थलों पर बने गड्ढों और होदी को मजबूत बैरिकेड या ढक्कन से सुरक्षित रखें। झुग्गी बस्तियों और आवासीय इलाकों में खुले जल स्रोतों की नियमित निगरानी की जाए। किसी बच्चे के पानी में गिरने की स्थिति में तुरंत पुलिस, फायर विभाग या एंबुलेंस को सूचना देकर बिना देरी अस्पताल पहुंचाना चाहिए।