फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dilapidated bridge could collapse at any moment

Noida News: कभी भी गिर सकता है जर्जर पुल, हादसे का खतरा बढ़ा

Sat, 01 Aug 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated bridge could collapse at any moment
फोटो:--
विज्ञापन

-कुलेसरा गांव के लोगों ने हिंडन पर बने पुराने पुल को हटाने की मांग की
-नया पुल बनाने के बाद प्राधिकरण ने नहीं हटाया था पुराना जर्जर पुल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा के पास हिंडन नदी पर बना पुराना पुल जर्जर हो चुका है और वो कभी भी गिर सकता है। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से की है और सोशल मीडिया पर भी मुद्दा उठाया है। आरोप है कि नया पुल बनने के बाद पुराने पुल को हटाया नहीं गया। अब वो काफी जर्जर हो चुका है। दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली सबसे मुख्य और पुरानी सड़क है। कुलेसरा के पास हिंडन नदी पर डीएससी रोड का दो लेन का पुल था, जो जर्जर हो गया था। करीब 25 साल पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बराबर में चार लेन का नया पुल बनाया। नया पुल शुरू होने के बाद पुराने को बंद कर उसके दोनों छोर से वाहनों का संपर्क पूरी तरह काट दिया गया लेकिन जर्जर पुल को गिराया नहीं गया। उस पर आज भी पैदल और साइकिल सवार लोगों का आना जाना है। साथ ही पुल के नीचे से भी बड़ी संख्या में लोग, वाहन और ऑटो निकलते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के नीचे से मिट्टी निकल चुकी है। पिलर के ऊपर बड़ी-बड़ी दरार आ चुकी है। पुल की स्थिति काफी खराब है और वो कभी भी गिर सकता है। ऐसे में वाहन नहीं चलने के बाद भी बड़ा हादसा हो सकता है और नीचे से आने-जाने वाले लोग इसके चपेट में आ सकते है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्राधिकरण से जर्जर पुल का संज्ञान लेने की मांग की है। स्थानीय निवासी व पूर्व प्रधान मुरली चंदेल ने बताया कि पुल जर्जर हालत में है। इस पर यातायात नहीं चलता है लेकिन पैदल लोग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed