{"_id":"6a6e1049e16678cf65068b01","slug":"youth-are-becoming-job-creators-rather-than-job-seekers-brijesh-pathak-noida-news-c-23-1-lko1064-101980-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बन रहे युवा : बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बन रहे युवा : बृजेश पाठक
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कॉलेज में नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले युवा प्रदेश में अपने नवाचार के जरिये आगे बढ़ रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश अहम योगदान निभा रहा है। यह बातें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को आयोजित नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिभा, नवाचार और युवा शक्ति के दम पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को अपनी सृजनात्मक क्षमता का बेहतर उपयोग करने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नमस्कार फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक मंच बताया।
विशिष्ट अतिथि इसरो वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और नवाचारी नागरिक तैयार करना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान का उत्सव है। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना है।